नाचन के फनगयार, मंडोगलू, छवाड, कुटाहची, किलिंग, सरोआ, सुकीबांई, बाढू, रोहांडा, घीडी, कमांद, शकोहर, निहरी तथा सराज के सलाहर, खारशी, कांढा, बगस्याड़, थुनाग, लांबशाफड़, बागाचनोगी, भाटकीधार समेत अनेक पंचायतों में मटर का सीजन यौवन पर है। सराज फल सब्जी उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ठाकुर और नाचन संघ के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र से रोजाना दर्जनों जीपें और टेंपो मटर लेकर पड़ोसी राज्यों की मंडियों में जा रहे हैं।