राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत डेढ़ हजार से अधिक अनुबंध कर्मियों की तनख्वाह बढ़ गई है। बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को अनुबंध कर्मियों को दी जाने वाली 50 प्रतिशत ग्रेड पे को मूल वेतन में शामिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसे अप्रैल 2016 से लागू किया जा रहा है। इस फैसले से अनुबंध कर्मियों के वेतन में 900 से 2500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये का एरियर भी अनुबंध कर्मियों को मिलेगा। इस फैसले से बोर्ड प्रबंधन पर प्रति माह 15 से 16 लाख का अतिरिक्त खर्च पड़ेगा।
बोर्ड प्रबंधन ने पत्राचार के माध्यम से आईटीआई करने वाले तकनीकी कर्मियों की पदोन्नति पर लगी रोक को भी हटाने के आदेश दे दिए हैं। इस फैसले से करीब 600 तकनीकी कर्मियों को लाभ होगा।