फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस बुक अपडेट करने का अंतिम मौका

Sat, 28 Jun 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग सर्विस बुक को ऑनलाइन अपडेट करने को लेकर गंभीर हो गया है। विभाग 83 कॉलेजों के मुखिया को अंतिम मौका दे रहा है। इसके लिए 30 जून से 5 जुलाई तक पीएमआईएस (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम) साफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए ट्रेनिंग रखी गई है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग संजौली कॉलेज में होगी और आईटी और एनआईसी से विशेषज्ञ अधिकारी ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद तय समय पर अगर कॉलेज मुखिया कर्मचारियों की जानकारी अपडेट नहीं करते हैं तो प्रबंधन प्रमुख के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

उच्चतर शिक्षा विभाग के पास कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कर्मचारियों के संबंधित जानकारी ऑनलाइन अपलोड नहीं की गई है। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन एंटर करवाना है।
विज्ञापन


पीएमआईएस साफ्टवेयर के तहत सभी का सर्विस रिकॉर्ड, प्रमोशन, एसीआर, स्थानांतरण संबंधी सभी तरह का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने की सुविधा है। शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि कुछ कॉलेजों ने इस संबंध में डाटा एंटर नहीं किया, जिन्होंने किया है तो वे अपडेट नहीं है।

कुछ कॉलेजों की सारी जानकारियां अपडेटिड हैं। कई कर्मचारियों की तो अभी तक सर्विस बुक तक  एंटर नहीं की गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशक शशि भूषण सेखरी ने बताया कि सर्विस बुक पूरी करने के लिए यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। इसके बाद कि सी भी अधिकारी व कर्मचारी की सर्विस बुक अधूरी हुई तो उसे गंभीरता ले लिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें