फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई पावर कमेटी 30 को करेगी रेणुका बांध का दौरा

Fri, 27 May 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
रेणुका बांध परियोजना
विज्ञापन
बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना के निर्माण को लेकर एनजीटी की ओर से गठित हाई पावर कमेटी रेणुका बांध स्थल का दौरा करेगी। आठ सदस्यीय कमेटी सोमवार को ददाहू में बैठक कर बांध से जुड़े तमाम पहलुओं का जायजा लेगी। रेणुका बांध के अधिकारी हाई पावर कमेटी के समक्ष प्रेजेंटेशन देने के साथ निर्माण से संबंधित तमाम पहलुओं की जानकारी पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


कमेटी अध्यक्ष एवं प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) एसपी वासुदेवा 18 मई को बांध स्थल का दौरा चुके हैं। उस दौरान कमेटी का एक भी सदस्य उनके साथ नहीं था। एनजीटी ने 22 फरवरी को रेणुका बांध के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई थी। कमेटी को 4 माह का समय देते हुए जून के पहले सप्ताह में बांध से जुड़े तमाम पहलुओं पर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

तीन माह कमेटी से जुड़ा कोई भी अधिकारी बांध स्थल का दौरा करने नहीं पहुंचा।  सूत्रों के मुताबिक 30 मई को कमेटी के अध्यक्ष एवं पीसीसीएफ सहित केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की कोर कमेटी के अध्यक्ष एवं विशेषज्ञ, एमओईएफ के प्रतिनिधि, केंद्रीय जल आयोग के निदेशक, सीडब्ल्यूसी के निदेशक, हिमाचल और दिल्ली सरकारों के आईपीएच विभागों के मुख्य अभियंता, भारतीय
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) नई दिल्ली के विशेषज्ञ तथा वन्य प्राणी संस्थान देहरादून के निदेशक रेणुका दौरे पर पहुंचेंगे। रेणुका बांध परियोजना के जीएम वाईके धीर ने एनजीटी की उच्च स्तरीय कमेटी का कार्यक्रम तय होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार को ही कमेटी के रेणुका दौरे से संबंधित सूचना मिली है। बांध प्रबंधन कमेटी के समक्ष अपनी बेहतर प्रेजेंटेशन रखने को तैयार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें