फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! अब इन लाइटों से जगमगाएगा शिमला

Wed, 27 Aug 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के चौराहे जल्द ही पांच हाई मास्क लाइटों से जगमग होंगे। बीसीएस में महिला पुलिस थाने के सामने लाइट लगाई जाएगी। बीसीएस के अलावा ये लाइटें न्यू शिमला में सेक्टर दो बस स्टैंड और डीएवी स्कूल के पास भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


सतलुज जल विद्युत निगम इन इलाकों में लाइटें लगाने के लिए फंडिंग करेगा। संजौली चौक और ढली चौक पर भी लाइटें लगाने की योजना है। यहां लाइटें लगाने के लिए पर्यटन विकास निगम फंडिंग करेगा। एक लाइट लगाने पर करीब सात लाख रुपये का खर्च आएगा।

बीसीएस में महिला पुलिस थाने के पास लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। इन लाइटों की ऊंचाई 20 मीटर होगी। स्थानीय पार्षद दीपक रोहाल ने बताया है कि हाई मास्क लाइटें लगाने के लिए एसजेवीएन फंडिंग कर रहा है।
विज्ञापन


लाइटें लगने के बाद लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी और चोरी की वारदातों पर भी अंकुश लगेगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम संजौली चौक और ढली चौक में लाइटें लगाएगा। निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने लाइटें लगाने के लिए धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें