फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP News: हिमाचल में शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित

Mon, 09 Oct 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने के लिए नियमों को बदलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। राज्य सरकार ने शिक्षण संस्थानों के नाम बदलने के लिए नियमों को बदलने का फैसला लिया है। शिक्षण संस्थाओं का नाम बदलने के बाद हो रहे विवाद से बचने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में शिक्षा सचिव और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को सदस्य बनाया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक को सदस्य सचिव बनाया गया है। कांग्रेस विधायक संजय रतन को कमेटी में बतौर गैर सरकारी सदस्य शामिल किया गया है। कमेटी की बैठक हर तीन माह बाद होगी। ब्यूरो

विज्ञापन


दिव्यांगजनों के लिए तीन छात्रवृत्तियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
उधर, शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से विशेष रूप से सक्षम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से तीन छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं। कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, 11वीं से स्नातकोत्तर के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा उच्च श्रेणी स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री व डिप्लोमा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर पंजीकरण पहली अक्तूबर से आरंभ हो गया है। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें