फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने रद्द किए एचपीसीए और पदाधिकारियों पर दर्ज आपराधिक मामले

Thu, 19 Dec 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ  दर्ज किए गए आपराधिक मामले हाईकोर्ट ने रद्द कर दिए हैं। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता की ओर से दिए गए बयानों के तहत एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ  दर्ज किए आपराधिक मामले को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


राज्य के महाधिवक्ता ने अदालत के समक्ष बयान दिया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ  राजनीतिक द्वेष के चलते जितने भी मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने का निर्णय लिया है। अदालत को बताया गया कि सरकार के बयान के आधार पर सुप्रीमकोर्ट में जो मामला एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ  चलाए गए आपराधिक मामले से जुड़ा था, उसे भी वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें