हिमाचल कांग्रेस के पूर्व महासचिव को हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। कुल्लू से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मामले को लेकर हाईकमान के पास भेजी गई शिकायत पर यह कड़ा संज्ञान लिया गया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के दफ्तर से नेताओं को फोन से संदेश देकर बुलाया गया है। कुल्लू के जिस नेता ने दो नेताओं को कुल्लू के रिसार्ट में ठहरने का पूरा खर्च वहन किया था, उसे जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का अध्यक्ष बनाने का वादा किया गया था। इस बीच हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी, सभी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।