फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में हमले के बाद हिमाचल में भी अलर्ट

Wed, 17 Dec 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में आर्मी स्कूल के बच्चों पर हमले के बाद पूरे देश की तरह ही हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है। हमले के बाद पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को अधीनस्थ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई।
विज्ञापन


इसमें पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी संजय कुमार ने कहा है कि हिमाचल पुलिस इस घटना के बाद बेहद सतर्क है। सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए सचेत किया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पेशावर के आर्मी स्कूल में पाक तालिबानी आतंकियों ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए 132 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था। हमले में एक टीचर और एक वॉचमैन की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


वहीं, 245 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सेना की वर्दी पहने 7 आतंकी मंगलवार सुबह स्कूल के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और एक-एक क्लास में घुसकर बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
विज्ञापन


ऐसे में हिमाचल सरकार भी चौकन्नी हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है जबकि पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें