शिमला। राजधानी के मालरोड पर रोटरी टाउन हॉल के पास स्थित पार्क के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर स्टेट हेरिटेज कमेटी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टीसीपी विभाग के निदेशक हिमिस नेगी की अध्यक्षता में कमेटी ने सोमवार को पार्क का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) की ओर से इस पार्क का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। यह क्षेत्र हेरिटेज जोन में आता है। ऐसे में मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कमेटी के सदस्यों ने निर्देश दिए कि पार्क में टाइलों और कंकरीट से होने वाले निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि टाइलों और कंकरीट का इस्तेमाल न्यूनतम रखा जाए तथा क्षेत्र में प्राकृतिक तरीके से हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि पार्क में किसी भी नए ढांचे का निर्माण नहीं किया जाएगा। इसके बाद कमेटी ने ऐतिहासिक टाउन हॉल का बाहर से निरीक्षण किया। सदस्यों ने एजी चौक स्थित कार्यालय के पास किए गए नए निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। यह निर्माण कार्य कमेटी की मंजूरी के बाद ही किया गया है। ब्यूरो