शूटिंग के लिए शिमला पहुंची अभिनेत्री व भाजपा सांसद हेमा मालिनी खुद पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में वादा कर भी हिस्सा नहीं ले पाई। वह यहां दिन भी शूटिंग में ही व्यस्त रही। इससे पहले हेमा ने इस अभियान का हिस्सा बनने का वायदा किया था।
पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि उन्हें अफसोस है कि स्वच्छ भारत अभियान में वह अपने चुनाव क्षेत्र में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने संकट मोचन मंदिर परिसर में शूटिंग स्थल पर ही सफाई अभियान चलाने की बात की।
लेकिन वह शूटिंग में व्यस्त होकर सफाई करना भूल गईं। मंदिर में लाए गए झाड़ू भी किनारे पर पड़े रहे।