मुख्यमंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में भी हेली टैक्सी सेवा का उपयोग किया जा सकेगा। सीएम ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में बीएसएनएल सहित अन्य मोबाइल कंपनियों को टावर लगाने को कहा गया है।
इस अवसर पर वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, जवाहर ठाकुर, एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, उपायुक्त यूनुस, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की हेली टैक्सी सेवा में नग्गर ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा शर्मा ने पहली टिकट ली। इसके अलावा गौतम ठाकुर, कैप्टन सुरेश और जीत ठाकुर को भी टोपी पहनाकर टिकट दी गई।