मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इस सेवा के चलते प्रभावित न हो इसके लिए फैसला लिया गया है कि हैली टैक्सी की उड़ान के दिन या उड़ान के समय के दौरान मुख्यमंत्री का ऐसा कोई कार्यक्रम तय नहीं किया जाएगा जहां जाने के लिए मुख्यमंत्री को हैलीकाप्टर की जरूरत पड़े।
इसके अलावा यदि मुख्यमंत्री को किसी कार्यक्रम में हैलीकाप्टर से जाना होगा तो एक या दो घंटे के बाद हैली टैक्सी सेवा के लिए मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर उड़ान के स्थान पर पहुंचेगा। बैठक के दौरान होटल मालिकों ने हैली टैक्सी उड़ान को सुबह के बजाए दोपहर के समय शुरू करने की मांग की।
होटल मालिकों ने कहा कि शेड्यूल इस तरह से तय किया जाए कि लोग चंडीगढ़ से देश के अन्य राज्यों के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकें।
पर्यटन विभाग के निदेशक सुदेश मोक्टा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को शुरूआती समय के लिए हैली टैक्सी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य विकल्प भी तलाशे जाएंगे।