फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला या मनाली में छुट्टियां मनाइए, मिलेगा भारी डिस्काउंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर सीजन में हिमाचल की वादियों में घूमने का प्रोग्राम बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। 16 नवंबर से राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में बुकिंग करवाने पर विशेष छूट मिलेगी। निगम के प्रदेश में स्थित 51 लग्जरी होटलों में 20 से 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन


शिमला, मनाली, चंबा और धर्मशाला सेक्टर के होटलों में कमरे बुक करवाने पर सैलानियों को छूट देने का फैसला लिया गया है। विंटर सीजन के ऑफ सीजन में होटलों में ऑक्यूपेंसी बनाए रखने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई है। सबसे अधिक 40 प्रतिशत डिस्काउंट सिर्फ एक होटल ‘द उही’ जोगिंद्रनगर में मिलेगा। सबसे कम डिस्काउंट दस प्रतिशत सिर्फ एक होटल द टूरिस्ट इन रिवालसर में मिलेगा।

इन होटलों में मिलेगा 30 प्रतिशत डिस्काउंट

पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने विंटर पैकेज देने की पुष्टि की है। द ममलेश्वर चिंडी (चुराग), द बाघल दाड़लाघाट, चांशल रोहड़ू, गिरीगंगा रिजॉर्ट खड़ापत्थर, लॉग हट मनाली, हिडिंबा कॉटेज मनाली, सिल्वरमून कुल्लू, सरवरी कुल्लू और द देवदार खजियार होटल में 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

इन होटलों में मिलेगी 25 प्रतिशत तक छूट
पीटरहॉफ शिमला, एप्पल बलास्म फागू, गोल्फ गलेड नालदेहरा, द पैलेस चायल, हिमनील चायल, पाइनवुड बड़ोग, शिवालिक परवाणू, यमुना पांवटा साहिब, रेणुका होटल रेणुकाजी, टूरिस्ट इन राजगढ़, बुशहैर रिजेंसी रामपुर, लेक व्यू बिलासपुर, कुंजुम होटल मनाली, रोहतांग मनालसू मनाली, द कैसल नग्गर, ट्रैर्क्स बंगलो जंजैहली, कश्मीर हाउस धर्मशाला, द कुनाल धर्मशाला, टी बड पालमपुर, द यात्री निवास चामुंडा जी, द न्यूगल पालमपुर, इरावती चंबा और द मणिमहेश चंबा होटल में मानसून के दौरान कमरे बुक करवाने पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन

इन होटलों में मिलेगा 20 प्रतिशत डिस्काउंट

एप्पल कार्ट इन क्यारीघाट, द हाटू नारकंडा, द श्रीखंड सराहन, किन्नर कैलाश कल्पा, कैलाश कॉटेज कल्पा, सन एंड स्नो कॉटेज कल्पा, हिल टॉप स्वारघाट, द ब्यास मनाली, धौलाधार धर्मशाला, भागसू धर्मशाला, द क्लब हाउस मैकलोडगंज, होटल ज्वालाजी ज्वालामुखी, चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी, द हमीर हमीरपुर, गीतांजली डलहौजी, द चंपक चंबा और द महादेव भरमौर होटल में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

शिमला के होटल पीटरहॉफ, चायल पैलेस, एप्पल ब्लौसम फागू, गोल्फ गलेड नालदेहरा, एप्पल कार्ट इन कंडाघाट, पाइनवुड बड़ोग, धौलाधार धर्मशाला, भागसू धर्मशाला, मणिमहेश डलहौजी, लॉग हट्स मनाली, आरचर्ड हट मनाली, हडिंबा कॉटेज मनाली, हमता हट मनाली, कुंजुम मनाली, रोहतांग मनालसू मनाली, ब्यास मनाली, कैसल नग्गर, सिल्वरमून मनाली और सरवरी कुल्लू होटल में 23 दिसंबर 2015 से 2 जनवरी 2016 तक कमरों की बुकिंग पर छूट नहीं मिलेगी। क्रिसमस और नए साल के चलते सैलानियों की संख्या अधिक होने के चलते डिस्काउंट नहीं देने का फैसला लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें