फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त, बिजली बंद, हवाई उड़ानें रद्द

Fri, 08 Feb 2019 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा/केलांग
विज्ञापन
1 of 11
हिमाचल में बुधवार रात से बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। रेड अलर्ट की चेतावनी के बीच ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। शिमला में दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं और शाम को बारिश हुई। लाहौल घाटी के तिंदी के लोहनी में हिमखंड गिरने से एक शराब ठेका दब गया है। दोनों सेल्समैन कमरे में होने से बच गए।
विज्ञापन

2 of 11
भारी बर्फबारी के बीच वीरवार को बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। लाहौल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। उधर, चंबा के बटकर गांव में बिजली गिरने से महिला बेसुध हो गई। परिजनों ने उसे करीब डेढ़ फीट बर्फ के बीच अस्पताल पहुंचाया। बिजली गिरने से 15 घरों के मीटर और उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
चंबा के ही तलाई गांव की गर्भवती को प्रसव पीड़ा के चलते बर्फ के बीच छह किलोमीटर पैदल चलकर पालकी से किहार अस्पताल पहुंचाना पड़ा। प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात बंद हो गया है।

4 of 11
कुल्लू के भुंतर और कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट में खराब मौसम के चलते उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हमीरपुर व ऊना के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। सूबे में शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ गया है। लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और शिमला जिले में बर्फबारी से कई इलाके फिर से कट गए हैं।
विज्ञापन

5 of 11
शिमला-रामपुर मार्ग नारकंडा के पास बंद हो गया है। कुफरी में बर्फबारी से जाम लग गया। बसों को वाया सुन्नी भेजा जा रहा है। लाहौल देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे में पांच फीट जबकि चंबा के ऊपरी इलाकों में ढाई फीट तक हिमपात हुआ है।
विज्ञापन

6 of 11
बर्फबारी वाले इलाकों में जिला प्रशासन ने अलर्ट, लाहौल में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। जिला कुल्लू में तीन दर्जन सड़कें अवरुद्ध हैं। कमरूनाग और पराशर की झीलें जम चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 11
चंबा जिले में दो दर्जन सड़कें बाधित हैं जबकि 120 गांवों में बिजली गुल है। मंडी-कांगड़ा में एक दर्जन मार्ग ठप हैं। उपायुक्त लाहौल अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि हिमखंड में जानी नुकसान नहीं हुआ है।

8 of 11
कहां- कितनी बर्फबारी 
रोहतांग             150
शिकारी देवी      120
कमरूनाग          90
मढ़ी                 90
पांगी                 75
केलांग              60
उदयुपर             50 
सोलंगनाला       30
कल्पा              07
मनाली             03
कुफरी             02

9 of 11
तीन हाईवे बाधित 
चंबा-भरमौर 
आनी-कुल्लू
शिमला-रामपुर

10 of 11
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को ज्यादा इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 11 से 13 फरवरी तक फिर मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

11 of 11
निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से गेहूं और अन्य फसलों को संजीवनी मिली है। किसानों ने पिछली बारिश के दौरान गेहूं में खाद डाली थी। अब बारिश होने से पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। सेब के लिए भी बर्फबारी अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें