फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी हिमपात से एनएच 22 बंद, कई रूट स्थगित

Fri, 23 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण एनएच 22 सहित लाहौल स्पीति, किन्नौर और भरमौर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन


शिमला के नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में सड़कें बंद होने के कारण ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है, जिसके चलते हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से वीरवार को एचआरटीसी के करीब 30 रूट फेल हुए हैं। बुधवार रात से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-22 नारकंडा के पास बंद हो गया है।
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण खड़ापत्थर और खिड़की में सड़क मार्ग बंद होने से रोहड़ू और चौपाल का भी राजधानी शिमला से संपर्क कट गया है।

कुफरी में स्किड हो रही हैं गाड़ियां

कुफरी में बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से बार बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वीरवार सुबह से ही राजधानी शिमला में बारिश का क्रम जारी है।

ताजा हिमपात के बाद शुक्त्रस्वार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग.22ए कुफरी और नारकंडा के पास बंद हो गया। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से यातायात भी प्रभावित रहा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग .22 पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

बर्फबारी के कारण शुक्त्रस्वार को एचआरटीसी और निजी बसों के 40 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से बर्फबारी के दौरान सड़कें बहाल रखने के दावों की शुक्त्रस्वार को एक बार फिर हवा निकल गई।

लगा जाम, धक्के मारकर चलानी पड़ी गाड़ियां

फागू और गलू के पास चढ़ाई में टूरिस्ट वाहन और निजी बसें फंसने से लंबा जाम लग गया। जाम के कारण नारकंडा.सबाथू और कोटखाई.सोलन रूट पर रवाना हो रही बसें जाम में फंस गई।

लोगों ने बसों को धक्का लगा कर और रेत मिट्टी सड़क पर डालकर खुद मोर्चा संभाला। फागूए गलूए लंबीधारए कुफरी और छराबड़ा में पर्यटक वाहन फंसने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

लांग रूट बसों के यात्रियों को फागू से शिमला तक पैदल सफर तय करना पड़ा। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर नारकंडा के पास आर्मी के ट्रक बर्फ में फंसने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। लंबा जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बर्फबारी को लेकर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। सड़कें बंद होने के कारण लोगों को दिक्कत पेश न आए इसके लिए लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाइवे विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर में भी भारी हिमपात

जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में वीरवार को ताजा हिमपात होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के कारण क्षेत्र में लोग अपने घरों में दुबके रहे।

छितकुल में 45, कल्पा में 30 सेंटीमीटर बर्फ रिकार्ड की गई है। बर्फबारी के कारण जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं ठप रहीं। क्षेत्र में बिजली बार-बार जाने से लोगों की दिक्तों को सामना करना पड़ा।  पूह और कल्पा खंड के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली गुल रही।

कुन्नोचारंग में 45 सेंटीमीटर, कल्पा और सांगला में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज किया गया है। रिकांगपिओ सहित रिब्बा रिस्पा, खादरा आकपा, रारंग, मूरंग, जंगी, ठंगी, लम्बर, नेसंग, लिप्पा, आसरंग, स्पीलो, कानम, लाबरंग, रोपा वैली, पूह, नमज्ञा, डुबलिंग, खाब, नाको, हांगो, चुलिंग, लियो, यंगथग, चांगो, सुमरा, शल्खर में 25 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया।

कड़छम, पोवारी, चोलिंग, टापरी, भावानगर निगुलसरी, चोरा आदि क्षेत्र में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें