फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, हिमाचल में फिर भारी बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

Fri, 20 Jan 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में बर्फबारी से हालात अभी सामान्य हुए ही नहीं हैं और एक बार फिर मौसम बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान सूबे के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन 21 से 23 तक फिर मौसम बिगड़ेगा। इस दौरान सूबे में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

24 और 25 को ज्यादातर इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में सक्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर वीरवार को भी जारी रहा हिमपात

प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार को भी रुक-रुक कर हल्का हिमपात होता रहा। इसके चलते केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम पारा अभी तक माइनस में चल रहा है। राजधानी शिमला में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में बीते कई दिनों बाद हल्की बढ़ोतरी हुई है।

बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -9.1, कल्पा में -5.0, मनाली में  -6.2, शिमला में 1.3, कांगड़ा में 3.0, सुंदरनगर में 1.3, भुंतर में 1.0, धर्मशाला में 7.2, ऊना में 3.5, नाहन में 6.4, सोलन में 0.8, बिलासपुर में 2.5 और मंडी में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें