फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर भारी बर्फबारी की चेतावनी

Tue, 13 Jan 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से बर्फबारी और बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है। 13 से 15 जनवरी तक प्रदेश भर में लगातार मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और तेज ठंडी  हवाएं चलेगी।

कल्पा और केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है, जबकि अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे चल रहे है। भुंतर और मनाली का तापमान जीरो डिग्री तक लुढ़क चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन लगातार रहेगा मौसम खराब

सोमवार को शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मंगलवार से वीरवार तक तीन दिन लगातार मौसम के खराब रहेगा।

उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के कई इलाकों भारी बर्फ बारी और बारिश के आसार हैं। 16 जनवरी के बाद फिर से मौसम के मिजाज बदल जाएंगे और धूप खिलेगी।  

पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख
प्रदेश में एक बार फिर बर्फबारी की उम्मीद जगने से पर्यटन कारोबारियों काफी खुश है। अगर मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अच्छा हिमपात होता है तो बड़ी संख्या में देश विदेश के सैलानी हिमाचल पहुंचेंगे। इससे स्‍थानीय कारोबारियों के कारोबार में भी इजाफा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें