फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, इस मानसून में अब तक सामान्य से 39 फीसदी कम बरसे बादल

Tue, 23 Jul 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

अब तक किस जिले में कितनी बारिश

- फोटो : अमर उजाला
उधर, मानसून सीजन में अभी तक प्रदेश भर में सामान्य से 39 फीसदी कम बादल बरसे हैं। एक जुलाई से 23 जुलाई तक सूबे में 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि इस अवधि के दौरान 194 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

मानसून के सुस्त रहने के चलते बिलासपुर जिला में सामान्य से पांच फीसदी, चंबा में 69, हमीरपुर में 10, कांगड़ा में 39, किन्नौर में 69, कुल्लू में 34, लाहौल एवं स्पीति में 94, मंडी में 48, शिमला में 18, सिरमौर में 33, सोलन में 20 और ऊना में 25 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.6, भुंतर में 35.0, कांगड़ा में 34.3, सुंदरनगर में 33.8, चंबा में 33.0, नाहन में 31.0,  सोलन में 30.6, धर्मशाला में 27.8, कल्पा में 26.3, शिमला में 25.8, केलांग में 22.5 और डलहौजी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें