फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी जारी

Sat, 21 Jul 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। प्रदेश में शनिवार और रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ

विज्ञापन


क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 25 जुुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दोपहर करीब चार बजे आधा घंटा बारिश हुई। शहर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

जानिए कहां कितनी बारिश हुई

इसके अलावा भोरंज में 50, जुब्बड़हट्टी में 41, कुफरी में 40, कसौली में 37, सरकाघाट में 24, डलहौजी में 23, मनाली में 22 और पालमपुर में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, भुंतर में 34.2, हमीरपुर में 34.1, सुंदरनगर में 33.9, कांगड़ा में 33.0, बिलासपुर में 32.4, चंबा में 31.4, नाहन में 30.4, सोलन में 29.5, धर्मशाला में 28.2, शिमला में 25.6 और कल्पा में 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चंबा में भूस्खलन, कुल्लू में उफान पर पागलनाला

चंबा जिले में खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन की वजह से 14 घंटे यातायात के लिए बंद रहा। वीरवार रात करीब बारह बजे मच्छैतर के पास भारी भरकम मलबा और चट्टाने गिरने से मार्ग बंद हो गया। दोपहर करीब दो बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुल सका।

इधर, कुल्लू में लारजी-सैंज-न्यूली सड़क शुक्रवार को दस घंटे बंद रही। सैंज के साथ बहने वाले पागलनाला में बारिश से आई बाढ़ से करीब 350 वाहन सुबह से फंसे रहे। बाढ़ का मलबा सड़क पर आ गया। 100 मीटर तक सड़क दलदल में तबदील हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें