हिमाचल में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी शिमला में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि जारी है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले तदन दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।
वहीं ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब के पौधों पर इन दिनों फूल लगे हैं। ऐसे में ओलावृष्टि से सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। इसके अलाचा गेहूं की फसल के लिए भी ओलावृष्टि नुकसान दायक है।