फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 03 Jul 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बारिश के दौरान शिमला के रिज मैदान का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में झमाझम बारिश के चलते अधिकतम तापमान में पांच से दस डिग्री तक गिरावट आई है। शनिवार को ऊना का अधिकतम तापमान 27.2 और शिमला का 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को ऊना में पारा 37.8 और शिमला में 25.6 डिग्री रहा। शनिवार को सुंदरनगर में 25.4, भुंतर में 28, कल्पा में 20, धर्मशाला में 28.4, सोलन में 22.2 और नाहन में 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्राें ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर में रविवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक इन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश होगी।

उधर, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह जमकर बारिश हुई। दिन के समय भी रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। झमाझम बारिश के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें