फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

Thu, 03 Mar 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में पांच और छह मार्च को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को जारी बुलेटिन में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा
विज्ञापन


तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूरे प्रदेश के तापमान में कमी आने की बात भी कही गई है। उधर, सात मार्च तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया है कि पांच और छह मार्च को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह गर्जना के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने सात मार्च तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 18.8, धर्मशाला में 20.2, ऊना में 30.4, नाहन में 25.1, केलांग में 8.5, पालमपुर में
विज्ञापन


22.5, सोलन में 24.5, मनाली में 16.8, बिलासपुर में 27.3, हमीरपुर में 27.4 और मंडी में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान शिमला में 8.6, सुंदरनगर में 8.7, भुंतर में 6.5, कल्पा, मनाली में 2 और केलांग में माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें