फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में तीन घंटे झमाझम बरसे बादल, 69 मिमी बारिश रिकॉर्ड

Mon, 12 Sep 2022 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रविवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर के मौसम में एकाएक बदलाव आया। दोपहर बाद शहर में भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
शिमला में बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में रविवार दोपहर बाद करीब तीन घंटे झमाझम बादल बरसे। दोपहर बाद 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शिमला शहर में 69 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। सोमवार को भी कई जगह बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 15 सितंबर को भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर बाद शहर के मौसम में एकाएक बदलाव आया। दोपहर बाद शहर में भारी बारिश हुई। सर्कुलर रोड सहित शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव हो गया। मलबा फंसने से नालियां जाम हो गईं। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उधर, शनिवार रात को नयनादेवी में भारी बारिश हुई। यहां 161 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बैजनाथ, पालमपुर, गुलेर, जोगिंद्रनगर, धर्मशाला, सुजानपुर टीहरा, नादौन और नगरोटा बगवां में भी भारी बारिश हुई। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.7, धर्मशाला में 29.0 और शिमला में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें