राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से महिलाएं इतनी सशक्त हैं कि वे अपने मत का प्रयोग करके महिला विरोधी कांग्रेस को चुनाव में उनका असली चेहरा दिखाएंगी
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा जमीनी हकीकत से अवगत नहीं हैं। वह भाजपा को महिला कल्याण एवं उत्थान न सिखाएं। कांग्रेस ने 70 साल में महिला सशक्तीकरण और उत्थान के लिए क्या किया।
विज्ञापन
लांबा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हिमाचल में प्रभारी के नाते आई हैं। लंबा पहले हिमाचल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। राजनीतिक लाभ लेने के लिए टिप्पणी करने से पहले वह प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत अध्ययन करें।
गोस्वामी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से महिलाएं इतनी सशक्त हैं कि वे अपने मत का प्रयोग करके महिला विरोधी कांग्रेस को चुनाव में उनका असली चेहरा दिखाएंगी और रिवाज बदल कर भाजपा को दोबारा प्रदेश की बागडोर सौंपेगी। प्रदेश की जयराम सरकार ने आधी आबादी यानी महिलाओं को सबल बनाने के लिए असाधारण कार्य किया है।
विज्ञापन
इंदु ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में न सिर्फ घरेलू स्तर पर अपितु शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। महिला सशक्तीकरण किए बिना किसी भी परिवार अथवा समाज का उत्थान संभव नहीं है।