ठियोग की क्वारी पंचायत में तेज आंधी से उड़ी घर की छत।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में भारी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया है। फसलें खराब हो गई हैं। दर्जनों घरों की छतें उड़ गई हैं। ऊना, मंडी और सिरमौर जिले के कई इलाकों में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल है। ऊना के बंगाणा में पेड़ गिरने से राहगीर चोटिल हो गया, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
जिला शिमला की ठियोग तहसील की पंचायत क्वारी के करयाल और निवड़ी गांव में भी तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गईं। पंचायत प्रधान सुशीला शर्मा ने एसडीएम ठियोग से इस बारे बात की लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। मंडी जिले के शाकरा गांव में भी तूफान ने कहर बरपाया। यहां करीब एक दर्जन लोगों के मकान की छतें उड़ गईं।
आज बारिश, कल से धूप खिलने के आसार
शिमला। हिमाचल में सोमवार को मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। 31 मई से 4 जून तक हिमाचल में धूप खिलने के आसार हैं।