फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर मलबा गिरने से फंसीं दो ट्रेनें, तीसरी को धर्मपुर में रोका

Wed, 17 Jul 2019 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कालका-शिमला ट्रैक पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला हेरिटेज रेल ट्रैक टकसाल के समीप बुधवार दोपहर ढाई बजे मलबा गिरने से छह घंटे तक बंद रहा। शिमला से कालका जा रही डाउन मिक्स के यात्रियों को परवाणू से दूसरे वाहनों से कालका तक पहुंचाया गया जबकि कालका से शिमला आ रही हिमालयन क्वीन भी के यात्रियों को विशेष वाहनों से शिमला भेजा गया। शाम को शिमला से कालका रवाना हुई 52458 रेलगाड़ी भी धर्मपुर में रोक दी गई। इसमें सवार यात्रियों को ट्रैक बहाल होने तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से टकसाल और कालका स्टेशन के बीच ट्रैक पर अचानक मलबा गिर गया। मलबा इतना ज्यादा था कि दो जेसीबी मशीनों का सहारा लेना पड़ा। रेलवे कालका शिमला के यातायात निरीक्षक केवल प्रकाश ने बताया कि मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि डाउन मिक्स के यात्री कालका स्टेशन नजदीक होने के कारण चले गए जबकि हिमालयन क्वीन के यात्रियों को गाड़ियों से पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें