फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा मौसम, हिमाचल के 10 जिलों में आज और कल भारी ओलावृष्टि की चेतावनी

Tue, 28 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। बीते चार दिनों तक अच्छी धूप खिलने के बाद अब मंगलवार से मौसम करवट लेगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 28 फरवरी और पहली मार्च को भारी ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

उधर, प्रदेश में तीन मार्च तक बारिश-बर्फबारी होने के आसार बन रहेंगे। चार मौसम से मौसम साफ होगा। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.4, शिमला में 18.3, सोलन में 22.5, नाहन में 24.2, सुंदरनगर में 28.8, भुंतर में 22.0, कल्पा में 13.0, मंडी में 23.6, हमीरपुर में 26.1, कांगड़ा में 22.5, मनाली में 16.4, चंबा में 23.2 और केलांग में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.6, कल्पा में 0.4, मनाली मे 3.2, शिमला में 5.8 और धर्मशाला में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें