फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 04 Aug 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में भारी बारिश से राहत के बाद फिर से मूसलाधार बारिश के आसार हैं। बुधवार से प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अभी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है।

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है। सोमवार को भी धर्मशाला में 43.0, ऊना में 15.0 और कांगड़ा में 3.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

शिमला में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 10 अगस्त तक प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में दरमियानी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। आगे भी सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी मानसून सितंबर के अंतिम सप्ताह तक सक्रिय रहेगा।

अब तक 37 प्रतिशत कम बारिश
प्रदेश में अभी तक मानसून के दौरान कम बारिश हुई है। करीब 37 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून सितंबर के अंतिम सप्ताह तक  रहता है। एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा और बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

-डा. मनमोहन सिंह, निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें