जिले भर में मंगलवार देर रात से शुरू हुई मुसलाधार बारिश से रेणुका विधानसभा क्षेत्र की चांदनी पंचायत के खादर गांव में गुंडाणा नाले का मलबा एवं पानी आने से गांव के आठ घरों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
गांव के सवांरू राम, प्रेमपाल, जयपाल, लायक राम, यशपाल, प्रेमचंद, रंगीलाल एवं गुमान सिंह के घरों में रात करीब 12:30 बजे दरवाजे से एकाएक जैसे ही मलबा अंदर घुसा तो ग्रामीणों ने परिवारों को जगाना शुरू कर दिया और सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ने लगे।
पंचायत के उप प्रधान गीता राम ने बताया कि बुधवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम संगड़ाह हरबंस नेगी, एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा, डीएस पांवटा योगेश रोल्टा, नायब तहसीलदार ददाहू जसवीर सिंह ने मौके का मुआयना किया।