हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार को मौसम साफ रहेगा।
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।
बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजधानी शिमला में बुधवार को धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। शहर में ठंडी हवाएं चलने का दौर भी जारी रहा।
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.0, शिमला में 26.4, सुंदरनगर में 36.1, भुंतर में 33.5, कल्पा में 21.4, धर्मशाला में 30.2, नाहन में 34.0, केलांग में 17.9, सोलन में 30.0, कांगड़ा में 35.4, बिलासपुर में 38.8, हमीरपुर 36.7, चंबा में 34.4 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 19 मई तक बारिश होने की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में 22 मई तक मौसम साफ रहेगा।