फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल, पारा पहुंचा 42 पार

Thu, 29 May 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भले ही ऊना जिले का पारा 41.8 डिग्री रहा। लोग दिनभर झुलसते रहे, लेकिन शुक्रवार को फिर से मौसम खराब रहेगा। मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश भर में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। एक जून को भी मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में मौसम खराब रहेगा।

हालांकि, वीरवार को शिमला सहित कई जगहों में शाम को बादल छाए रहे और हल्की ठंडी हवाएं चलीं। शिमला का दिन का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि  ऊना का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा सुंदरनगर 37.0, भुंतर 34.5, कल्पा 24.6, धर्मशाला 29.8, नाहन 34.6, सोलन 33.0, कांगड़ा 37.5 और मनाली का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 30 मई से मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है और 31 को भी प्रदेश भर के कई इलाकों में बारिश होगी। 2 जून से मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें