फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नकल के 51 मामलों में सुनवाई पूरी, एक हफ्ते में आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि यूएमसी समिति ने जाना छात्रों का पक्ष
विज्ञापन

अब साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की यूजी परीक्षाओं में सामने आए नकल के 51 मामलों (यूएमसी) पर विश्वविद्यालय की यूएमसी समिति ने सुनवाई पूरी कर ली है।

दो दिन चली बैठक में संबंधित अभ्यर्थियों को समिति के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। अब समिति सभी मामलों की समीक्षा कर अपनी संस्तुति तैयार करेगी। विश्वविद्यालय की ओर से एक सप्ताह के भीतर अंतिम निर्णय जारी किए जाने की संभावना है। समिति ने सुनवाई के दौरान प्रत्येक मामले की अलग-अलग जांच की। परीक्षा केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट, निरीक्षकों की टिप्पणियां, जब्त सामग्री और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही संबंधित विद्यार्थियों से आरोपों पर स्पष्टीकरण भी लिया गया।
विज्ञापन

इसमें जिन अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किए थे उन्हें व्यक्तिगत रूप से समिति के समक्ष उपस्थित होना पड़ा। अब समिति प्रत्येक मामले पर अपनी अलग संस्तुति तैयार करेगी। इसके बाद फाइल परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेजी जाएगी, जहां विश्वविद्यालय के यूएमसी नियमों के अनुसार अंतिम आदेश जारी होंगे। इन आदेशों के बाद ही संबंधित विद्यार्थियों के परिणाम और आगे की कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट होगी। इस बार यूजी परीक्षाओं में नकल के 51 मामले सामने आए थे। इनमें सबसे अधिक मामले राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब से दर्ज हुए थे। विश्वविद्यालय का कहना है कि यूएमसी मामलों में बिना सुनवाई कोई निर्णय नहीं लिया जाता और प्रत्येक अभ्यर्थी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाता है। अंतिम फैसला उपलब्ध साक्ष्यों और समिति की संस्तुतियों के आधार पर ही होगा।





यह है यूएमसी

यूएमसी (अनफेयर मीन्स केस) उन मामलों को कहा जाता है जिनमें परीक्षा के दौरान नकल करना, प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग या कब्जे में रखना, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करना अथवा परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने जैसी शिकायतें दर्ज होती हैं। ऐसे मामलों में विश्वविद्यालय की यूएमसी समिति सुनवाई के बाद ही कार्रवाई की सिफारिश करती है।
विज्ञापन





कोट यूएमसी समिति ने सभी मामलों की सुनवाई पूरी कर ली है। अब समिति की संस्तुतियों के आधार पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जल्दी ही अंतिम निर्णय जारी कर दिए जाएंगे।
-डॉ. श्याम लाल कौशल, परीक्षा नियंत्रक, एचपीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें