फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर टली सुनवाई

Mon, 11 Mar 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर से भाजपा विधायक और मंत्री महेंद्र सिंह के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई 17 अप्रैल तक टल गई है। प्रार्थी रमेश चंद की ओर से महेंद्र सिंह के चुनाव को चुनौती दी गई है।

विज्ञापन


इस मामले में प्रतिवादी धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी और इलेक्शन कमीशन ऑफ  इंडिया ने प्रतिवेदन दायर किया था कि वे इस मामले में उचित प्रतिवादी नहीं है इसलिए उनका नाम इस चुनाव याचिका से काट दिया जाए।

प्रतिवेदन में दलील दी गई थी कि प्रार्थी ने उनका नाम काटने के लिए प्रतिवेदन नहीं किया है इसलिए इस चुनाव को सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश एक के तहत खारिज किया जाए।
विज्ञापन


न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने प्रतिवादी धर्मपुर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी और इलेक्शन कमीशन ऑफ  इंडिया की ओर से दायर प्रतिवेदन को स्वीकार करते हुए उनके नाम को चुनाव याचिका से हटाए जाने के आदेश पारित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें