फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: आधा फीट बर्फ में वैक्सीन लगाने बरथाटा स्कूल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

Sat, 08 Jan 2022 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू

सार

प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने खराब हालात में बरथाटा स्कूल पहुंचकर 33 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाकर सराहनीय काम किया है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सब हेल्थ सेंटर सोजला जय कला ने बताया कि यहां पहुंचने और मिशन को पूरा करने में परेशानी जरूर हुई, लेकिन इस विपदा से निपटने में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। 
विज्ञापन
बरथाटा स्कूल पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र रोहड़ू की तहसील जुब्बल के खड़ापत्थर और बरथाटा स्कूल में स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को आधा फीट हिमपात के बीच पैदल चलकर किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई। हिमपात के बीच उनका वाहन रास्ते में ही फंस गया। करीब दो किलोमीटर पैदल चल कर स्वास्थ्य कर्मी बरथाटा स्कूल पहुंचे। यहां शनिवार को सरकार के आदेश पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण का दिन तय था। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने खराब हालात में बरथाटा स्कूल पहुंचकर 33 बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाकर सराहनीय काम किया है। शनिवार सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो चुकी थी।

विज्ञापन


टीकाकरण के लिए स्कूल के बच्चों को शिक्षकों के माध्यम से बुलाया गया था। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सब हेल्थ सेंटर सोजला जय कला ने बताया कि यहां पहुंचने और मिशन को पूरा करने में परेशानी जरूर हुई, लेकिन इस विपदा से निपटने में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। इस टीम में  हेल्थ सुपरवाइजर प्रताप शर्मा, सीएचओ दिव्या व परिवहन निगम के चालक हरीश ने सामूहिक निभाई।  स्वास्थ्य विभाग की एक अन्य टीम ने खड़ापत्थर स्कूल में भी जाकर आठ बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें