फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: मैसेज बताएगा, माैसम के हिसाब से क्या खाएं, आयुष विभाग ने शुरू किया अभियान

Mon, 02 Dec 2024 11:31 AM IST
Krishan Singh सचिन चौधरी, धर्मशाला

सार

प्रदेश में अब लोगों को पंजीकरण के बाद मौसम के हिसाब से सही खान-पान की जानकारी फोन पर मैसेज के माध्यम से मिल सकेगी। 
विज्ञापन
मैसेज बताएगा, माैसम के हिसाब से क्या खाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को पंजीकरण के बाद मौसम के हिसाब से सही खान-पान की जानकारी फोन पर मैसेज के माध्यम से मिल सकेगी। फोन पर हर मौसम में मैसेज से पता चलेगा कि किस मौसम में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसके लिए आयुष विभाग की ओर से प्रदेश भर में प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का आयुष विभाग की ओर से फोन पर पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान व्यक्ति से 25 के करीब प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें आयु, कद, वजन, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दर्ज किया जाएगा। पूछे गए सवालों के आधार पर ही संबंधित व्यक्ति का पूरा स्वास्थ्य ब्योरा तैयार होगा।

विज्ञापन

एप के माध्यम से चलेगा पता
एप के माध्यम से पता चलेगा कि व्यक्ति को प्रकृति वात, पित्त या कफ में से कौन सी है। इसके बाद हर मौसम व्यक्ति को इसी के आधार पर सही खान-पान की जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार अगर कोई व्यक्ति इस अभियान में पंजीकरण करवाना चाहता है तो उसके पास एंड्रायड फोन होना जरूरी है। आयुष विभाग की ओर से पंजीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए हर जिला में अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है। जिला कांगड़ा में आयुष विभाग को 25 हजार से अधिक लोगों के पंजीकरण करना जरूरी है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया गया है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों के पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण के कारण कई प्रकार के करीब 25 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इसके बाद पता चलेगा कि व्यक्ति की प्रकृति वात, पित्त और कफ में से कौन सी है। इसी के आधार पर हर मौसम व्यक्ति को मैसेज के माध्यम से सही खान-पान की जानकारी दी जाएगी, जिससे कि व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके।-डॉ. हरीश भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी कांगड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें