फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में दो दिन के भीतर स्क्रब टायफस के 12 नए मामले

विज्ञापन
स्क्रब टायफस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में दो दिन के भीतर बारह मरीजों की स्क्रब टायफस की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। स्क्रब टायफस के मामले पॉजिटिव आने के बाद से मरीजों में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल में 34 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को वार्ड में दाखिल करके जांच जारी है।

विज्ञापन


अस्पताल में मंगलवार को सुन्नी की भावना (14), ठियोग के मदन सिंह (46), वीपीओ बल्देहां की प्रतिभा (30), सिरमौर के लेखराम (53), चौपाल के केवल राम (73), रोहड़ू की शीला देवी (55) और जुब्बल की मेना देवी (20) भी इस बीमारी की चपेट में है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल में दो दिनों के भीतर करीब 38 मरीजों के सैंपल जांच के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें