फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी और केएनएच में जारी रही स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर की सेवा समाप्ति नहीं दिखा असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के चेस्ट एंड टीबी वार्ड में चिकित्सक और मरीज के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद वीरवार को आईजीएमसी तथा कमला नेहरू अस्पताल में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहीं। क्रिसमस के अवकाश के चलते सामान्य ओपीडी नहीं चली लेकिन इमरजेंसी में सभी मरीजों का उपचार हुआ। गौरतलब है कि मारपीट की घटना में शामिल एक सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक की सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से डॉक्टरों में आक्रोश है। इससे आशंका जताई जा रही थी कि वीरवार को चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईजीएमसी के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के पदाधिकारी और कुछ रेजिडेंट डॉक्टर सुबह करीब सवा दस बजे अस्पताल के ऊपरी गेट पर कुछ देर के लिए एकत्र हुए थे। यहां इस घटनाक्रम और चिकित्सक की सेवाओं को समाप्त किए जाने पर आपस में चर्चा की। लेकिन इसके बाद चिकित्सक अपने काम पर चले गए। आरडीए की इस मामले पर बैठक जरूर की। बैठक में सहमति बनी कि आरडीए इस मामले को लेकर सरकार से बात करेगी और अपनी बात रखेगी। इस निर्णय को लेकर करीब डेढ़ बजे रेजिडेंट को अवगत भी करवाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें