शिमला। नगर निगम की मासिक बैठक 29 दिसंबर को होगी। बैठक सुबह ग्यारह से बारह बजे के बीच शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल करेंगी। बैठक में शहर के विकास कार्यों से जुड़े मामलों पर चर्चा होनी है। इसके अलावा अवैध डंपिंग, पार्किंग से संबंधित मामलों पर भी भाजपा व कांग्रेस के पार्षद अधिकारियों से सवाल पूछेंगे। विंटर कार्निवल के चलते इस बैठक के जल्दी शुरू करने की बात कही है। संवाद