फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी 15 बच्चों समेत 20 की तबीयत, मचा हड़कंप

Sat, 03 Mar 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में उपचाराधीन बीस मरीजों की तबीयत वीरवार सुबह उस समय अचानक बिगड़ गई, जब मरीजों को एंटीबायोटिक और डाल्यूटेंट के साथ अन्य सामान्य रोगों के इंजेक्शन दिए गए। मामला सरकाघाट अस्पताल का है। 

विज्ञापन

इंजेक्शन देते ही 15 बच्चों और पांच वयस्कों को कंपन के साथ हाईग्रेड फीवर ने चपेट में ले लिया। बुखार से तपते बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को इसकी सूचना दी तो सभी रोगियों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। 

सरकाघाट अस्पताल के एसएमओ डॉ. पन्नालाल ने मौके पर पहुंचकर इमरजेंसी घोषित करते हुए सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर बुला लिया। 
वीरवार को होली की स्थानीय छुट्टी थी। मामले की सूचना जिला प्रशासन और सीएमओ को भी दी गई। 

इन रोगियों की हालत बिगड़ी

बताया जा रहा है कि सरकारी स्टोर से इन दवाओं को सुबह ही इंडोर पेशेंट्स के लिए दिया गया था। सभी रोगियों की हालत ठीक बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने मामले में तहसीलदार से 24 घंटों के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

विनय कुमार (14) गांव तालाब, हिमांशु (04) गांव सरौरी, आदित्य 8 माह, लक्ष्मी देवी (4) गांव कलथर, कृतिका 8 माह गांव टिक्कर, संदीप (14) कमलाह, आशा (5) गांव दलोली, शिवन्या (1) गांव नाल्ता, संचित ठाकुर (7) गांव लालाना, वंश (2) हमीरपुर, निशांत

(12) गांव झंजैल, आरव (5) नेरी लांगना, लवली (3) गांव जमसाई, मोनिका (9) गांव गरौडू, स्वर्णिम (2) चन्जयार और महिलाओं में ज्ञानो देवी (70), इंद्री देवी (64) संदोआ और कारजु गांव कुठेड़ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

यह इंजेक्शन दिए थे

सुबह तबीयत बिगड़ने वाले रोगियों को Ceftrixone 1 gm, ceftrixone salbactum 1.5 gm, amoxyclav 1.2 gm के इंजेक्शन दिए थे। तबीयत कैसे बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग इस पहलू पर जांच कर रहा है।

कहीं सिरिंज की गुणवत्ता या एंटीबायोटिक या दवाएं अधोमानक सप्लाई तो नहीं हुई थी। विभाग इस पहलू पर भी जांच कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डा. देसराज का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर को मंडी से सरकाघाट के लिए इंजेक्शन, सिरिंज आदि की गुणवत्ता जांचने और विभाग द्वारा आपूर्ति की गई दवाओं के बारे मेें पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें