फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टीबी रोग उन्मूलन अभियान का केंद्रीय टीम ने जुन्गा में लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुन्गा (शिमला)। पूरे देश में टीबी रोग उन्मूलन के लिए चल रहे सौ दिवसीय अभियान के तहत केंद्रीय टीबी डिवीजन दिल्ली की टीम ने सिविल अस्पताल जुन्गा का दौरा किया। जुन्गा क्षेत्र में इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए कार्यों पर केंद्रीय टीम ने संतोष व्यक्त किया। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल आबादी के केवल दस प्रतिशत लोगों के बलगम, थूक व छाती का एक्सरे किया जा रहा है। जुन्गा शहर की कुल 3028 आबादी में 308 लोगों की जांच की जा रही है जिनमेें से अब तक 90 लोगों की जांच पूरी हो चुकी है और यह अभियान आगामी 24 मार्च को पूरा हो जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय टीम ने आशा वर्कर्स को बलगम व थूक की नमूने लेने के तरीके भी बताए। डॉ. मनोज ने बताया कि जांच के दौरान एक व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए गए हैं जिसको टीबी की दवाई देनी भी आरंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त एक्सरे करने पर 6 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं तथा पूर्ण जांच होने पर शीघ्र ही इन रोगियों को भी दवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

टीबी रोग पर्यवेक्षक अनमोल कौंडल ने बताया कि जिस व्यक्ति को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार हो अथवा वजन घट रहा हो, बलगम में खून आना, पसीने आना आदि लक्षण पाए जाने पर निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवानी अनिवार्य है । जुन्गा में टीबी रोग के लक्षणों की जांच के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में बलगम व रक्त की जांच के अलावा एक्सरे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें