फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर 2.1 फीसदी जीडीपी का बजट किया जा रहा खर्च : पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाईडब्ल्यूसीए में बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य अभियान हिमाचल इकाई ने जारी किया आंकड़ा
विज्ञापन

कहा, भारत में प्रति व्यक्ति 2082 रुपये तो थाइलैंड और चीन में दस से पंद्रह गुना किया जा रहा खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जन स्वास्थ्य अभियान हिमाचल इकाई ने हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश भूरेटा की अध्यक्षता में वाईडब्ल्यूसीए में बैठक की। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियान से जुड़े सैकड़ों अधिकारियों ने स्वास्थ्य के मुद्दों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

सुबह 11:30 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें कि ग्यारह संगठन शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर घोषणापत्र जारी किया गया। जन स्वास्थ्य अभियान के राज्य संयोजक सत्यवान पुंडीर ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच है, जोकि स्वास्थ्य की नीतियों का अवलोकन करता है। राज्य संयोजक सत्यवान पुंडीर ने बताया कि 2.1 फीसदी जीडीपी का बजट स्वास्थ्य पर खर्च किया जा रहा है, जोकि बहुत कम है, उसे बढ़ाया जाना चाहिए, तभी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। प्रो. इंद्रनिल ने बताया कि भारत में प्रति व्यक्ति पर सरकारी खर्च 25 डॉलर (2082 रुपये) है। वहीं थाईलैंड दस गुना, चीन पंद्रह गुना और श्रीलंका तीन गुना ज्यादा खर्च करता है। वहीं जेएसए के घटक संगठन एडवा की राज्य कमेटी सदस्य सीमा चौहान ने आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने की मांग उठाई। कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व अपने इस घोषणा पत्र के जरिये स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को राजनीतिक दलों से अवगत करवाना चाहते हैं। इस दौरान नौजवान सभा के राज्य कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें