शिमला। तारादेवी मंदिर में 16 अप्रैल को महाअष्टमी पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सुबह 07:00 बजे हवन यज्ञ शुरू होगा। 11:00 बजे पूर्णाहुतियां डाली जाएंगी। इसके बाद नौ कन्याओं और एक वटुक का पूजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। महाअष्टमी और नवमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मंदिर के प्रबंधक अनिल शांडिल ने बताया कि रविवार को मंदिर में पांच हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। अष्टमी और नवमी पर मंदिर में अधिक श्रद्धालु आते हैं। एचआरटीसी की ओर से श्रद्धालुओं को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। अष्टमी और नवमी पर पुराने बस अड्डे से सुबह 09:00 से शाम 06:00 बजे तक बसों की सुविधा मिलेगी। संवाद