मशीन खुद करेगी सारे टेस्ट, बार-बार सैंपल क्लेक्शन का झंझट खत्म
पहले फ्लोर में स्थापित होगी ऑटोमेटेड लैब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में स्वचालित प्रयोगशाला के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल में जल्द ही मरीजों को बेहतर जांच सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉर्पोरेशन की ओर से टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। अस्पताल की पहली मंजिल में स्वचालित प्रयोगशाला को स्थापित किया जाएगा। इसका मरीजों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
खास बात यह है कि स्वचालित प्रयोगशाला के बाद परीक्षण के लिए अलग-अलग नमूना नहीं देने पड़ेंगे। मशीन स्वयं से सभी परीक्षण कर देगी। वहीं, नमूने के खराब होने की दिक्कत भी नहीं आएगी। मशीनों के लगने के बाद नमूना का परीक्षण भी जल्द हो जाएगा। इससे रिपोर्ट भी कम समय में मिल जाएगी। मरीज को रिपोर्ट लेने के लिए स्वयं भी प्रयोगशाला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी प्रकार की रिपोर्ट ऑनलाइन ही मरीजों मिल जाएगी। अभी तक अस्पतालों में मरीजों को अलग-अलग परीक्षण के लिए बार-बार रक्त के नमूने देने पड़ते हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है।
कोट...
अस्पताल में हाई एंड टेक प्रयोगशाला के लिए टेंडर प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और अस्पताल में मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
-डॉ. बृज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना