फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल में लंगर देने से नहीं रोका बल्कि रसोई देने का दिया था प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईएमएसएस प्रबंधन ने सरवजीत सिंह बॉबी के आरोपों पर दिया जवाब
विज्ञापन

कहा, अस्पताल में दो एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस हर समय रहती हैं उपलब्ध
आयुष्मान और हिमकेयर योजना से मरीजों को मिल रहा कैशलेस उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (एआईएमएसएस) चमियाना में मरीजों और तीमारदारों को लंगर देने के लिए कभी नहीं रोका, बल्कि रसोई तक देने का प्रस्ताव दिया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने लंगर सेवा दे रहे सरवजीत सिंह बॉबी की ओर से लगाए गए आरोप का जवाब दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि 23 मई 2026 को प्रदेश हाईकोर्ट में इस बाबत शपथपत्र भी दाखिल किया गया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाना गलत है।
प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के परिवहन के लिए दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हमेशा उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा निजी एंबुलेंस सेवाएं भी फोन पर उपलब्ध हैं। इनके संपर्क नंबर अस्पताल में प्रदर्शित किए गए हैं ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यों को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जाती है। मरीजों को चिकित्सकीय सेवाएं भी आसानी से दी जा रही हैं और अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से चमियाना अस्पताल में कैशलेस उपचार की सुविधा दी जा रही है। अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम भी जारी है और इसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। अस्पताल के कर्मचारियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले स्वीकृत दो बसों के अतिरिक्त दो और बसें मंजूर की हैं। आम लोगों के लिए आईजीएमसी, आईएसबीटी शिमला और संजौली टनल से एचआरटीसी की टेंपो ट्रैवलर सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं। सड़क चौड़ी होने के बाद इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें