महिला से अंतरंग बातचीत और राजनीतिक चर्चाओं की ऑडियो सीडी प्रकरण से घिरे स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है जिस पर वह माफी मांगें। जिन षड्यंत्रकारियों ने सीडी बनाई और जारी की है, उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।
सीएम ने बुधवार को उनका नाम लिए बिना कहा था कि गलती की है तो माफी मांगनी चाहिए या चुप रहना चाहिए। लेकिन कौल सिंह ने माफी मांगी न वह खामोश रहे। हालांकि वीरवार को मंडी में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों को टालते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि अब बस करो.. रहने दो सीडी मामले को।