फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के उत्थान को सुझाव दें लोग: नड्डा

Mon, 10 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार देश से गरीबी मिटाने का प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचें, इसके लिए सरकार इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी। गरीबों के उत्थान को किसी के पास भी कोई सुझाव हो तो वह उसे लिख कर दे सकता है। 
विज्ञापन


इस पर अमल किया जाएगा। नड्डा धौलरा विश्रामगृह में जिला भाजपा की दो दिवसीय जिला कार्यसमिति के अंतिम सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि देश के 400 अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। वह बिलासपुर से संबंध रखते हैं तो इस कारण चाहते हैं कि जिला और प्रदेश के सभी अस्पताल इस सुविधा का लाभ लेने को आगे आएं। 

यदि प्रदेश सरकार इस सुविधा को उपमंडल स्तरीय अस्पताल में शुरू करने को तैयार है तो वे यह सुविधा उपमंडल स्तर के अस्पतालों में देने को भी तैयार हैं। कहा कि सभी पदाधिकारी केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। स्थानीय नेताओं की ओर से उठाए एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर कहा कि सही समय आने पर इनका शिलान्यास भी करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कारण आज भारत का रुतबा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरा है। मोदी सरकार की कूटनीति के कारण पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। कहा कि 18 अक्तूबर को मंडी में होने वाली परिवर्तन रैली के लिए जिले से ज्यादा से ज्यादा लोग आने चाहिए। 

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस लें। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, विधायक रिखीराम कौंडल, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, राजेंद्र गर्ग, जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, जिला महामंत्री भत्ती चंदेल, राम कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, विक्रम शर्मा व सुभाष ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें