फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala News: टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बनाया जाएगा उत्कृष्ट संस्थान

Fri, 20 Jan 2023 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और अन्य सभी वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों से बैठक करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ढांचागत सुविधाओं और सेवाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पहले शांडिल ने टांडा अस्पताल, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नगरोटा और नागरिक अस्पताल पालमपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और अन्य सभी वार्डों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा में उपचाराधीन रोगियों से भी बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली भी उनके साथ उपस्थित रहे।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को एमआरआई, अल्ट्रा साउंड, एक्सरे जैसे टेस्ट की सुविधा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में सभी जरूरी उपकरणों और मशीनरी उपलब्ध करवाने की बात कही।
विज्ञापन


सरकार आवश्यकतानुसार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति मेडिकल संस्थानों में करेगी। जोनल अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंत्री को अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। उन्होंने इस अवसर पर जोनल अस्पताल धर्मशाला द्वारा रोगियों और बुजुर्गों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था की सराहना की। 

तीमारदारों के रहने के लिए भी हो व्यवस्था
कर्नल शांडिल ने कहा कि रोगी के स्वास्थ्य लाभ के साथ उसके तीमारदार की सेहत की चिंता करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोगी की देखभाल के लिए उसके साथ आए व्यक्ति दौड़भाग के चलते स्वयं अस्वस्थ हो जाते हैं। बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के पास तीमारदारों के ठहराव के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें