फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को शहर में बनेंगे हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड

Wed, 22 Oct 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में पात्र बीपीएल परिवारों को अब तक 3,32,000 नए स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के तहत आने वाले रेहड़ी और फेरी वाले, सफाई कर्मचारी और छुटे हुए बीपीएल परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक शिमला में सैहब सोसायटी कार्यालय, रैहन बसेरा भवन और ऑक्लैंड टनल के पास बनाए जाएंगे।

स्मार्ट कार्ड धारक के परिवार के पांच सदस्यों का आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है।
विज्ञापन


गंभीर बीमारी पर इलाज के लिए 1 लाख 75 हजार तक मिलते हैं। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी द्वारा एक परिवार से पंजीकरण शुल्क के रूप में 30 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के लिए कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल पर 09312415442,94590-90306 से या टोल फ्री नंबर 18001808003 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें