फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा: हिमाचल में 15 हजार लोग कैंसर से पीड़ित

Sat, 26 Feb 2022 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिला अस्पतालों 10 कैंसर देखभाल इकाइयां स्थापित की गई हैं। इनमें ऑन्कोलॉजिस्ट व विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और टेली परामर्श के तहत कैंसर जांच सुविधाएं, आईईसी और कीमोथेरेपी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कैंसर रोग चिंता का विषय बन रहा है। प्रदेश में कैंसर से पीड़ित रोगियों की संख्या 15 हजार तक पहुंच गई है। बड़ी बात यह है कि रोगी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से कीमोथेरेपी सेवाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिला अस्पतालों 10 कैंसर देखभाल इकाइयां स्थापित की गई हैं। इनमें ऑन्कोलॉजिस्ट व विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और टेली परामर्श के तहत कैंसर जांच सुविधाएं, आईईसी और कीमोथेरेपी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जनवरी 2019 से जनवरी 2022 तक कुल 16,344 मरीज कैंसर केयर यूनिट में पंजीकृत हुए हैं। इन यूनिटों में 4708 कीमोथेरेपी साइकिल उपलब्ध करवाई गई हैं। प्रदेश में कैंसर रोगियों की पहचान के लिए 75 शिविर भी आयोजित किए गए। यह भी देखा गया है कि कोविड अवधि के दौरान ये सेवाएं कैंसर रोगियों के लिए उपयोगी रहीं। इन इकाइयों के माध्यम से कीमोथेरेपी सेवाओं के उपयोग में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें